खबर शहर , त्योहार पर सफर बनेगा चुनाैती: इन रूटों पर दाैड़ेंगी 42 स्पेशल ट्रेनें, पिछल वर्ष चली थीं 70 गाड़ियां – INA

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को इस बार एक-एक सीट के लिए जूझना पड़ेगा। आगरा मंडल में पिछले साल करीब 70 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं जबकि इस बार यह संख्या 42 तक ही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा कैंट, ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, भरतपुर, बयाना और कोसीकलां समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहरने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली की ओर जाने का विकल्प मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने बताया कि गोमतीनगर-वलसाड स्पेशल 5 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वापसी में वलसाड-गोमतीनगर स्पेशल 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। दोनों का ठहराव ईदगाह पर है। भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी। इसका ठहराव ईदगाह और भरतपुर में है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जोधपुर-मऊ स्पेशल 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और वापसी में मऊ-जोधपुर स्पेशल 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक निर्धारित रविवार को और वापसी में 13 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित मंगलवार को चलेगी। इसके ठहराव फतेहाबाद, आगरा कैंट और भरतपुर में हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और वापसी में 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार आगरा कैंट आएगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। इसका ठहराव धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां में है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और वापसी में 2 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और वापसी में 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 18 और 25 अक्तूबर को तथा वापसी में 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। दोनों का ठहराव ईदगाह में है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News